थौलधार-कंडीसौड़ (धनोल्टी):भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत (रोहित) का 17 अक्टूबर 2025 को कंडीसाॅर पहुँचने पर दो अलग-अलग आयोजनों में जोरदार स्वागत किया गया। युवा कार्यकर्ताओं से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों तक, सभी ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इडियान में गाँववालों ने ढोल-दमाऊ से किया स्वागत
16 अक्टूबर 2025 को थत्यूड़ में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, मुलायम सिंह रावत अपने पैतृक गाँव इडियान पहुँचे।ग्रामवासियों ने पारंपरिक ढोल-दमाऊ और फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।ग्रामीणों के बीच हर्षोल्लास का माहौल था, और युवा वर्ग में रावत के आगमन को लेकर गहरा उत्साह देखा गया।
भाजपा मंडल द्वारा किया गया भव्य स्वागत
अगले दिन यानी 17 अक्टूबर 2025 को मुलायम सिंह रावत थौलधार-कंडीसाॅर पहुँचे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष श्री ललित खंडूरी और भाजपा पदाधिकारियों ने विशेष तौर पर कार्यक्रम का आयोजन किया।स्थानीय युवाओं ने उन्हें प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
मंडल अध्यक्ष ललित खंडूरी ने कहा कि —
“प्रदेश महामंत्री के रूप में मुलायम सिंह रावत की नियुक्ति हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उनका संगठनात्मक अनुभव निश्चित रूप से युवा मोर्चे को नई दिशा देगा।
रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का धन्यावाद किया और कहा”सभी के स्नेह, सहयोग और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह दायित्व मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करूंगा।”
पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह 2025 में हुई गरिमामयी उपस्थिति

इसके बाद मुलायम सिंह रावत थौलधार विकास समिति द्वारा आयोजित “पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह 2025” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के नवनियुक्त ब्लॉक प्रमुख, जनप्रतिनिधि एवं आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों में —
- पूर्व ब्लॉक प्रमुख: जोत सिंह बिष्ट
- वर्तमान ब्लॉक प्रमुख: सुरेंद्र भंडारी
- थौलधार विकास समिति अध्यक्ष: मनोहर लाल नौटियाल
- जिला पंचायत सदस्य: सुनील जुयाल एवं राजेंद्र सिंह रांगड़
- थौलधार ब्लॉक के नवनियुक्त जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
सभी ने मिलकर मुलायम सिंह रावत का फूल-मालाओं से गर्मजोशी भरा स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ दीं।
भाजपा ने घोषित किए युवा मोर्चा के नए पदाधिकारी

हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड प्रदेश युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की थी।घोषणा के अनुसार —
- विपुल मैडोली को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,
- मुलायम सिंह रावत और दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। आधार मिल सके और संगठन को नई ऊर्जा मिल सके।
यह नियुक्तियाँ 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई हैं, ताकि युवा नेतृत्व को मजबूत आधार मिल सके और संगठन को नई ऊर्जा मिल सके।
राजनीतिक अनुभव और भरोसा
आपको बता दें कि मुलायम सिंह रावत इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) भी रह चुके हैं।उनकी यह नई जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व कौशल का परिणाम मानी जा रही है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावों में युवा मोर्चा का नेतृत्व प्रदेशभर में भाजपा की पहुंच को और सशक्त करेगा।








