युग परिवर्तन की शुरुआत

भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय! युवा स्टार शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया। उन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली है।

तीनों फॉर्मेट में नेतृत्व

गिल अब टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। साथ ही टी20 टीम के उप-कप्तान भी। उनकी लीडरशिप अब तीनों फॉर्मेट में स्थापित हो गई है।

रोहित शर्मा का शानदार कार्यकाल समाप्त

रोहित शर्मा ने दिसंबर 2021 से कप्तानी संभाली। उनके नेतृत्व में भारत ने एशिया कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतीं। अब उनके कार्यकाल का अंत हो गया।

लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप

गिल अपनी कप्तानी का आगाज़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से नई शुरुआत

गिल अपनी कप्तानी का आगाज़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी।

Title 2

दिग्गज़ अब भी टीम में

रोहित शर्मा और विराट कोहली, जो टेस्ट और टी20 से रिटायर हो चुके हैं, फिलहाल वनडे टीम में बतौर खिलाड़ी बने रहेंगे।

उप-कप्तान बने श्रेयस अय्यर

मध्यक्रम के बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का उप-कप्तान बनाया गया। यह टीम के लीडरशिप ग्रुप को और मजबूत करेगा।

गिल की शानदार फॉर्म

26 वर्षीय गिल ने वनडे में सिर्फ 55 मैचों में ही धूम मचा दी। उन्होंने 59.04 की औसत से 2775 रन बनाए, जिसमें 8 शतक और एक दोहरा शतक शामिल है।