World University Ranking 2026: भारतीय विश्वविद्यालयों की बड़ी छलांग, IIT दिल्ली और IIMs ने दिखाया दम

World University ranking2026

नई दिल्ली। हाल ही में जारी QS World University Rankings 2026 और Times Higher Education (THE) Rankings 2025 में भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। जहां एक ओर दुनिया में MIT और Oxford University ने अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी, वहीं भारतीय IITs और IIMs ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

QS World University Rankings 2026 Highlights

  • MIT (Massachusetts Institute of Technology) ने लगातार एक और साल पहला स्थान हासिल किया।
  • भारत के 54 विश्वविद्यालय इस साल की सूची में शामिल हुए हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 46 थी।
  • भारत अब अमेरिका, ब्रिटेन और चीन के बाद चौथा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व करने वाला देश बन गया है।
  • इस साल 8 नए भारतीय विश्वविद्यालय भी QS रैंकिंग में शामिल हुए हैं।

भारतीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग

  • IIT Delhi – पहली बार सबसे ऊँचे स्थान पर, 123वीं रैंक (पिछले साल ~150)।
  • IIT Bombay – थोड़ा गिरकर 129वें स्थान पर।
  • IIT Madras – बड़ी छलांग लगाकर 180वीं रैंक पर (पिछले साल ~227)।

यह उपलब्धि भारत के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता है।

IIMs की Global MBA Ranking 2026

  • IIM Bangalore – 7वाँ स्थान (विश्व स्तर पर Master in Management में)
  • ।IIM Ahmedabad – 11वाँ स्थान।IIM Calcutta – 12वाँ स्थान।
  • इसके अलावा IIM Lucknow, Kozhikode और Indore भी QS Master Rankings में टॉप 50 में शामिल हुए हैं।

भारतीय विश्वविद्यालयों की चुनौतियाँ

  • विदेशी छात्रों और फैकल्टी की संख्या अभी भी बेहद कम है।
  • रिसर्च आउटपुट और Citations per Faculty को बेहतर करने की ज़रूरत है।
  • ग्लोबल प्रतिष्ठा और फैकल्टी-स्टूडेंट अनुपात को और मजबूत करना होगा।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn