रुद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार तहसील के ग्राम पंचायत डालसिंगी में शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, खेत में घास लेने गई एक महिला पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया।
गुलदार के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँचे और घायल महिला को किसी तरह बचाया। बाद में परिजनों और ग्रामीणों की मदद से महिला को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त तेज करने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।







